जानिए मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना होगा शुभ

दान पुण्य के लिहाज से मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास महत्व रखता है। किस राशि के जातक किन चीजों का दान करना चाहिए।

जानिए मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना होगा शुभ

मकर संक्रांति के दिन चार शुभ योगों के कारण महायोग बन रहा है। मकर राशि में शुक्र, शनि और सूर्य मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योग में आप स्नान और दान करके महापुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

इस दिन भगवान सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है। दान पुण्य के लिहाज से मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास महत्व रखता है। आइये जानते हैं इस किस राशि के जातक किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष

मकर संक्रांति के अवसर पर मेष राशि के जातकों को मसूर दाल, लाल कपड़ा, तांबा और लाल फूल का दान करना चाहिए। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल लाल रंग का प्रतीक है।

वृषभ

मकर संक्रांति के त्योहार पर वृषभ राशि के जातकों को चावल, दूध, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करना चाहिए। मकर राशि स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र के लिए सफेद रंग शुभ होता है।

मिथुन

मकर संक्रांति पर मिथुन राशि के जातकों को दिन में गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही किसी गरीब ब्राह्मण को हरे वस्त्र, हरी मूंग, हरी सब्जियां दान करना चाहिए। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बधु है।

कर्क

मकर संक्रांति पर कर्क राशि के जातकों को सूर्य देव की पूजा करने के बाद चावल, चांदी और सफेद कपड़े और दूध दान करना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है।

सिंह

मकर संक्रांति पर सिंह राशि के जातकों को गेहूं, नारंगी वस्त्र, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल और सूर्य चालीसा का दान करना चाहिए। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं।

कन्या

मिथुन की तरह ही बुध कन्या राशि के भी स्वामी ग्रह हैं। कन्या राशि के जातकों को सूर्य आराधना के बाद हरे फल, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, कांसे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए।

तुला

मकर संक्रांति के दिन तुला राशि के जातकों को इत्र, सफेद वस्त्र, कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई एवं शुक्र से जुड़ी वस्ताओं का दान करना चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र देव है।

वृश्चिक

मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मेष राशि की तर​ह लाल वस्त्र, लाल फूल, मसूर, लाल मूंगा आदि का दान करना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी भी मंगल देव है।

धनु

मकर संक्रांति पर आप पीले कपड़े, पीतल, सोना, हल्दी या कोई धार्मिक पुस्तक का दान कर सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।

मकर

इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और इसमें ही सूर्य का प्रवेश होगा। इस दिन आप सूर्य और शनि देव की पूजा के बाद काले तिल, कंबल, शनि चालीसा आदि का दान करें।

कुंभ

मकर संक्रांति पर कुंभ राशिवालों को सूर्य पूजा के बाद कंबल, काले कपड़े, काला तिल आदि दान करना चाहिए। कुंभ राशि शनि देव का घर है।

मीन

आपकी राशि के स्वामी ग्रह गुरु देव है। आप मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करके पीले कपड़े, गीता या विष्णु सहस्रनाम की पुस्तक, पीतल आदि का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *