14 जुलाई राशिफल: कैसा बीतेगा आपका रविवार।मिथुन राशि वालो को सेहत लेकर परेशानी हो सकती है – जानिए हर राशि का हाल !

आज प्रदोष व्रत भी है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शंकर के निमित्त किया जाता है। इस दिन शिव शंकर की आराधना की जाती है। कहते हैं प्रदोष व्रत बेहद फलदायी होता है। इस दिन व्रत करने से खास लाभ मिलता है। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का सबसे ज्यादा महत्व होता है। कैसा बीतेगा आपका रविवार। सूर्योदय के बाद शाम के समय को प्रदोष काल कहते हैं।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से खुशियां प्राप्त होगी। व्यवसाय में भी लाभ होगा। अधिक कार्य के कारण पैरों में दर्द रहेगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
शुभ समय- शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।
उपाय- देवी पार्वती के निमित पर 13 मुखी दीपक करें 

वृष राशि

आज आपके पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति संभव है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। अपनी सेहत का ध्यान दें . शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ समय- सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक। 
उपाय- सिक्के पर रोली लगाकर देवी पार्वती पर चढाएं। 

मिथुन राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स को आज अच्छी सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में बॉस के साथ बेहस हो सकती है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम 
शुभ समय- सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक।
उपाय- गेहूं के दानों पर हल्दी लगाकर माता पार्वती पर चढाएं 

कर्क राशि

शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। बेरोज़गारों को नए कार्य की शुरूआत होगी। कारोबार में सांझेदारों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास आज बढ़ा-चढ़ा रहेगा। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ समय- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
उपाय- लाल कपड़े पहनकर माता पार्वती का पूजन करें। 

सिंह राशि

जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको धन हानि हो सकती है। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मिश्रित
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ समय- शाम 06:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक। 
उपाय- माता पार्वती पर चढ़ा 1रु का सिक्का पर्स में रखें।

कन्या राशि

विवाहितों को जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। बिज़नेस को लेकर चिंता रहेगी। टेक्निकल फील्ड के छात्र आज सफल होंगे। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ समय- सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक। 
उपाय- माता पार्वती पर गुड़ का भोग लगाएं। 

तुला राशि

कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ भी अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। मेडिकल स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। पेट दर्द हो सकता है। गला खराब हो सकता है। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से बचें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ समय- शाम 04:30 से शाम 06:00 तक
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि

आज अपने लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव होंगे, इससे संबंध बिगडऩे का डर रहेगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। स्टूडेंट्स पूरी मेहनत से प्रयास करें तो ही सफलता मिल पाएगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ समय- दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक
उपाय: भगवान वासुदेव के पूजन में शंख बजाएं।

धनु राशि

आज पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कार्य की अधिकता से परेशान होना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोग आज लाभ कमाएंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ समय- दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक
उपाय: राधा-कृष्ण मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं। 

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिलने के योग हैं। आज अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। कानूनी विषयों से जुड़े छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। पाचन शक्ति गड़बड़ाने से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
शुभ समय- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक
उपाय: लाल कपड़े में गेहूं बांधकर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

कुंभ राशि

आज अपने प्रेमी की भावनाओं को बिना बोले ही समझ जाएंगे। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल लाभ होगा। स्टूडेंट्स समस्याओं का समाधान खोजने में अपने सीनियरों से सहयोग लेंगे। पानी के परिवर्तन से परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
शुभ समय- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक
उपाय: भगवान वासुदेव के निमित्त तांबे के दीपक में तेल का दीप करें। 

मीन राशि

लव पार्टनर को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में परेशान होना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स आज हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आज थकान और आलस्य हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ समय- दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक
उपाय: भगवान वासुदेव पर आम का फलाहार चढ़ाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *