राशिफल 18 अगस्त:भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद अमावस्या लग जाएगी।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद अमावस्या लग जाएगी, जो कि पूरा दिन पूरी रात पार कर अगली सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। देर रात 12 बजकर 34 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 8 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आश्लेषा नौवां नक्षत्र है। इसका अर्थ होता है- आलिंग। इसका संबंध नागकेसर के पेड़ से बताया गया है। हमने आपको पहले भी बताया था कि 16 अगस्त शाम 6 बजकर 28 मिनट पर यानी ठीक 2 दिन पहले मंगल मेष राशि में प्रवेश कर चुके है और 9 सितम्बर पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर पहले 3 बजकर 53 मिनट तक यहीं पर रहेंगे, उसके बाद वहां से मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

http://www.astroyog.org

मेष राशि आप परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी।  विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलायेगी। आप सेहतमंद बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

वृष राशि
आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी।  मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि
आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने कीसोच सकते हैं। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। बी.सी.एस्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आप कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कुछ कम ही लाभमिल पायेगा। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए।अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपको अपने काम का क्रेडिट मिलेगा।दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें फायदेमंद हो सकती है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। 

सिंह राशि
ऑफिस के मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा लोगों को रूके हुए काम में मदद मिलने की उम्मीद है। हास्य कलाकारों  के लिए दिन अच्छा है। आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा। आपको किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से बचना चाहिए।

http://www.astroyog.org

कन्या राशि
आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी जरूर होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

तुला राशि 
आप ऑनलाइन सर्चिंग में बिजी रहेंगे। अपने लिये कोई इलेक्ट्रॉनिक्स की चीज खरीद सकते हैं। आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं आसपास घूमने के लिए जायेंगे। कामकाज मेंआपको सफलता मिलेगी, लेकिन घर के मामले में आप कुछ परेशान रहेंगे। आप किसी पुरानी बात को लेकर बार-बार सोच सकते हैं। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाई-बहनों से काम में सपोर्ट मिलेगा। उनके साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बीटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी।  आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन खुशियों से भरा रहेगा। आपके आसपास बच्चों की चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ मिलकर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

धनु राशि
किसी व्यक्ति को आपसे उम्मीद से ज्यादा अपेक्षाएं होंगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी काम में थोड़ी मेहनत से ही किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बितायेंगे। ऑफिस के किसी काम से आपको कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, आपकी यात्रा सुखद रहेगी और आपका काम भी जरूर बनेगा। करियर में सफलता जरूर मिलेगी।

मकर राशि
किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। इससे काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफरके लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आपको अच्छे फल जरूर मिलेंगे।

कुंभ राशि
आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा होगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित है। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्द ही मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपकोकिसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप सभी काम में सफल होंगे।

मीन राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका कोई खास काम आसानी से पूरा होगा। बिजनेसमैन के लिएदिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। दूसरों की मदद के जरिए आपको भी काम के कुछ नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के करियर में अचानक बदलाव आने की संभावना है। ये बदलाव उनके लिये लाभदायी होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी सोच और विचारों में नयापन आयेगा। आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने में रहेगा। रोजगार में बढ़ोतरी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *