राशिफल 13 जनवरी: पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन बुधवार है सिंह राशि वालों के इनकम के खुलेंगे नए रास्ते, धनु राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार

पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन बुधवार है। अमावस्या तिथि सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही लोहड़ी का त्योहार भी मनाया जायेगा। रात 12 बजकर 14 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 5 बजकर 28 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। कल सूर्य की मकर संक्रांति है।

http://www.astroyog.org

मेष राशि कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। दूसरे लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। जिससे आप  गर्व से भरा महसूस करेंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी का  सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृष राशि
आपको अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में नया काम मिलेगा। बैंकर के लिए दिन शानदार रहेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में  सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा। शाम को परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे।

मिथुन राशि
आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में जूनियर आपसे प्रभावित रहेंगे। मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छे क्लांइट मिलेंगे। मन में तमाम तरह की विचार आते रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। कुल मिलाकर दिन उत्तम रहेगा।

http://www.astroyog.org

कर्क राशि
आप आस-पास के लोगों से नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। किसी घटना को देख कर मन विचलित होगा। जिससे आप काफी अपसेट रहेंगे। परिवारिक रिश्तो को लेकर मन में उथल पुथल बनी रहेगी।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में लोगों से  सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। किस्मत मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। बिजनेस से जुड़े लोगों को रूका हुआ पैसा वापस  मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे।

कन्या राशि
आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की होगी। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं  लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मेहनत का नतीजा मिलेगा। सफलता आप के कदम चूमेंगी। भाई-बहन की याद सताती रहेगी। परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे।

तुला राशि
आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा , जिससे आर्थिक पक्ष  मजबूत होगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ पुरानी यादें आ आ कर मन को बेचैन करती रहेंगी। छोटी बहन से रिश्ते बेहतर होंगे। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण  है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

http://www.astroyog.org

वृश्चिक राशि
लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। नया प्रोजेक्ट भारी लाभ दिलाएगा। मेहनत का फल  मिलेगा साथ ही नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। लेकिन इतनी उदारता भी ठीक नहीं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सुबह उठकर जॉगिंग करने से सेहत अच्छी रहेगा।

धनु राशि
आपको कोई शुभ समाचार प्रप्त होगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। लवमेट के साथ डिनर का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें परफॉर्मॆंस का मौका मिलेगा। संतान सुख का लाभ मिलेगा।

मकर राशि 
आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोई आपके काम को खराब  कर सकता है। काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। जैसे अपने सोने-खाने का  समय ठीक रखें। विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपके दम्पत्य जीवन में  मिठास आयेगी। 

कुंभ राशि
अपना ध्यान किसी नए काम में लगायेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। कोई बड़ी डील होने वाली है। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। बिना बात बहस में ना पड़ें। बड़ी बहन के सहयोग से आपकी परेशानियां दूर होगी। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

मीन राशि
आपकी किसी से मुलाकात होगी, जो  चमत्कारी रूप से आपके  करियर में  मददगार रहेंगे। आप नये बिजनेस के बारे में सोचेंगे सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच किसी के लिये हितकर साबित होगी। आर्थिक  वृद्धि को लेकर सोच विचार में बने रहेंगे।आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। वाहन खरिदने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *