राशिफल 12 अगस्त:भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। नवमी तिथि कल की दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा, जो कल की सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। साथ ही देर रात 3 बजकर 26 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। कृतिका नक्षत्र अग्नि तत्व का प्रतीक भी है, क्योंकि इसके देवता अग्नि देव हैं। लिहाजा कृतिका नक्षत्र के दौरान सूर्यदेव की उपासना करना भी अच्छा माना जाता है।

http://www.astroyog.org

मेष राशि कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा।

वृष राशि
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती 

मिथुन राशि
कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है।

कर्क राशि
किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा।

http://www.astroyog.org

सिंह राशि
किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या राशि
आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है।

तुला राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। समाज में आपका मन सम्मान बढ़ेगा। आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे।

वृश्चिक राशि 
शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बना सकते हैं। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

धनु राशि 
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा।

मकर राशि
किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि 
आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई काम अटक सकता है। आपका मूड जिम्मेदारियों के बोझ से थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जायेगा। संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं।

मीन राशि
आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। आपकी सकारात्मक सोच आपको फायदा दिलायेगी। आपको अपने पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *