6 सितंबर राशिफल:भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि व शुक्रवार का दिन है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि व शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र है जो पूरे दिन और पूरी रात के बाद सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा  राधाष्टमी भी है। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी कि तिथि राधाष्टमी के रूप में मनाई जाती है। वहीं शाम 05 बजकर 25 मिनट तक विष्कुम्भ योग है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

http://www.astroyog.org

मेष राशि आज आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा।हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी| आज किसी काम में माता-पिता  की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। घर के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। घर पर धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित होगी। लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष राशि
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां दुगनी होगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा,जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस के किसी काम में कुछ जानकार लोगों से मदद मिलेगी। जिन लोगों की कॉस्मेटिक की शॉप है, उनके लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। शाम को बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में टहलने जायेंगे। मंदिर में फल दान करें, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

मिथुन राशि
आज परिवार के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क राशि
आज आप मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। बिना किसी पहचान के आज हर किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत से ही आपको उचित सफलता मिलेगी। जिन लोगों का कपड़े का व्यापार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

सिंह राशि
आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। काफी दिनों से फंसा  पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला  आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है, लेकिन घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी।आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। मंदिर में दही दान करें, आपके  साथ सब अच्छा होगा।

http://www.astroyog.org

कन्या राशि
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बना सकते हैं। आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में अच्छे लोगों के नाम जुड़ेंगे।ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे। हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं,उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।  आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा| मंदिर में गुड़ दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ीडील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं,तो अच्छे से सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। परिवारवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना भी बन रही है। आपको अपनामूड अच्छा रखना चाहिए। इससे घर का माहौल ठीक रहेगा। जो लोग इंजिनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, उनके लिये समय बड़ा ही अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल जरूर मिलेगा। माँ लक्ष्मी जी को पुष्प चढ़ाएं, आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि  
आज आप छोटी सी बातों में भी खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें किसी बड़े ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी| आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।आपको अपने जीवनसाथी से गिफ्ट में कोई उपयोगी वस्तु मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को दूसरे शहरों में फैलाने के बारे में सोचेंगे।आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका काम जल्दी पूरा होगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे।

मकर राशि
आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी पारिवारिकमसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। साइंस स्टूडेंट्स को टीचर से विशेष मदद मिलेगा। सेहत को फिट रखने के लिये आप कोई योगा प्रोग्राम ज्वॉइन कर सकते हैं।किसी भी काम के लिए आपको अपनी ऊर्जा शक्ति और कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए। आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। किसी खास व्यक्ति सेआपकी मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहेगी। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।  

कुंभ राशि
आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। इसराशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके काम की गति तेज होगी। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में मिश्री दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि
आज आपकी धन संबंधी परेशानी का हल जल्द ही निकल आयेगा।आपका कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स केलिए दिन शुभ रहने वाला है। आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कुल मिलाकर आपका दिन शानदार रहने वाला है। ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *