22 अगस्त राशिफल: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है उससे पहले षष्ठी तिथि ही थी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din
http://www.astroyog.org

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है उससे पहले षष्ठी तिथि ही थी। आज गुरुवार का दिन है। और गुरुवार को भरणी नक्षत्र है जो रात 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं आज बेहद ही शुभ रवि योग और वृद्धि योग भी हैं। बुरे योगों के प्रभाव को स्वतः ही नष्ट कर देने वाला रवि योग आज रात 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा तो वही हर कार्य में वृद्धि ही वृद्धि देने वाला वृद्धि योग आज शाम 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वृद्धि योग में नया रोजगार या व्यापार शुरू किया जाए तो उत्तम माना जाता है। तो साथ ही ये योग हर कार्य में वृद्धि ही वृद्धि करता है।

मेष राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होसकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृष राशि

आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

आज बिजनेस में रूका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला- जुला रहेगा। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि

आज आपको थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ  किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

http://www.astroyog.org

सिंह राशि

आज आप धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन
सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी| आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, लाभ के मौके प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

तुला राशि

आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक राशि

आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने  पड़ेंगे । काम के बोझ से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। ब्राह्मण को पीले रंग की कोई चीज़ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

धनु राशि

आज आप जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए नया प्लान आपके दिमाग में आ आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर होगा।

मकर राशि

आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते
हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, धन में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप नयी उमंगों के साथ अपना खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। मंदिर में चने की दाल दान करें, काम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आप नया आइडिया आएगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। गाय को हल्दी का टीका लगाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *