20 जुलाई राशिफल: श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है।9 बजकर 15 मिनट के बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी -संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी आज ही किया जाएगा।

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी आज ही किया जाएगा। चतुर्थी के साथ-साथ आज शतभिषा नक्षत्र भी है जो आज पूरे दिन, पूरी रात के बाद कल सुबह 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग और स्थिर योग भी बन रहा है। सौभाग्य योग आज पूरा दिन और पूरी रात रहेगा। तो वही स्थिर योग आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और आज पूरा दिन और पूरी रात के बाद कल सूर्योदय तक रहेगा। दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते है जिनमें किया हर कार्य सिद्ध होता है।

मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है | किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है |आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं | आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा | आपका कॉन्फिडेंस लेवल पहले से और बढ़ सकता है | भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा |आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा | करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है | माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी |

मिथुन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी | आपके किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं | वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है | जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं | इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा | माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है | मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |

कर्क राशि
आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए | आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं |साथ ही आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे | किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, लेकिन फिर से दोहरा दूं कि किसी से भी अपना प्लान शेयर ना करें। आप कन्फ्यूज हो सकते हैं | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा |

www.astroyog.org

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे | आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं | आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं | अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है | कोई भी मौका आपको गंवाना नहीं चाहिए। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपके सारे काम पूरे होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश होंगे | ऑफिस में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स भी बहुत शानदार रहेगा। बॉस आपसे खुश होंगे | बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है | अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपको धन लाभ होगा।

तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम में रूकावट डाल सकता है। आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आपको थकान महसूस हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा |

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा | शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | लवमेट के लिए आज का दिन मिठास से भरा रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है | इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। आज परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं। गणेश जी की आरती करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे |

www.astroyog.org

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है | साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है | आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे | आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे | ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | आपके दिमाग में कुछ नए विचार आयेंगे, जिससे आप अपेन कार्यों को और अच्छे से पूरा कर पायेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा | आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं | करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है | आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए | साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए | इसके अलावा लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी।

कुंभ राशि
अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा | आप सेहतमंद बने रहेंगे | नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी | आपमें पॉजिटिव ऊर्जा की अधिकता रहेगी | आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं | कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आपके विचारों को पूरा महत्व दिया जायेगा | हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

मीन राशि
आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है | घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है | बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बीताने का मौका मिल सकता है | किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आप सही फैसला ले पायेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *