11 सितंबर राशिफल:भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही पंचक, प्रदोष व्रत के अलावा शुक्र राशिपरिवर्तन कर रहा है। जानें अपना राशिफल।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। श्रवण नक्षत्र है जो दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। श्रवण नक्षत्र के साथ साथ रवि योग भी है जो दोपहर 01 बजकर 59 से शुरू होगा और पूरी रात रहेगा। इसके साथ ही बुधवार से पंचक भी शुरू हो गए हैं। जो 16 सितंबर तक रहेगा। पंचक में लड़की से जुड़ा कोई नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्रदोष व्रत भी है। प्रदोष व्रत भगवान शिव के निमित्त किया जाता है। वहीं सुबह 04 बजकर 59 मिनट से बुध कन्या राशि में गोचर हो चुका है और अब बुध 29 सितम्बर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक कन्या राशि में ही विराजमान रहेगा। इस गोचर का कन्या राशि के साथ हर राशि पर जरूर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा।

http://www.astroyog.org

मेष राशि आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आज आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। आप कुछ लोगों के साथ उन बातों को शेयर भी कर सकते हैं। माता-पिता काआशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। साथ ही उनका सहयोग मिलने से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। मंदिर जाकर माथा टेकें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा।वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं। आप दोनों के बीचएक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौलखुशनुमा बन जायेगा। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे।आपखुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, धन लाभ होंगे।

मिथुन राशि
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे। रिश्ते बेहतर होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं।अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आजआपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

कर्क राशि
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके लिए अनुभवी व्यक्ति की राय बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चे कोई नया खेल खेलने में बिजी रहेंगे। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

सिंह राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।करियर में आपको सफलता मिलेगी।आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग आपसे बात करना अवॉयड करेंगे। घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों कोकोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपनी बहन या बुआ को हरे रंग का शोपीस गिफ्ट दें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आध्यात्म की तरफ भीआपका कुछरुझान रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे,उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

http://www.astroyog.org

तुला राशि
आज बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। वो अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। माँ दुर्गा को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। काम में दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती  आयेगी। प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण  व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

धनु राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका दिन शानदार रहेगा।

मकर राशि
आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपकोपढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे।  आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे ।जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। कारोबारी को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज- मस्ती में टाईम बीतेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *