राशिफल 1 अगस्त:श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या और गुरूवार का दिन है।

http://www.astroyog.org
Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

मेष राशिआज घर पर मित्र के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा | आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी | आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं | इसमें आपको सफलता भी मिलेगी | अनुभवी व्यक्ति की राय आपको फायदा पहुंचा सकती है | आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

वृष राशिआज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी | भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा | आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा | तला-भूना खाने से परहेज करें । किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

मिथुन राशिआज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है | कारोबार में आपको धन लाभ हो सकता है | आप लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, मेहनत आपको सफलता दिलायेगी | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे | आपकी यात्रा सुखद रहेगी | आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे | रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा | आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी | मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे |

कर्क राशि
आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है | दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है | किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए | संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे | आज अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है,  जिससे आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है | ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

सिंह राशिआज पारिवार की खुशियों में वृद्धि हो सकती है | आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है | आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिए | नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है | आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है | आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा | आज स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है | गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

http://www.astroyog.org

कन्या राशिआज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे | दोस्तों के साथ मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा | आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | आज राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी | आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे | आज सही योजना के तहत करियर में दलाव लायेंगे | मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी |

तुला राशिआज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है | कुछ कामों को आप कम समय में निपटा लेंगे | इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है | आसपास के लोगों के साथ थोड़ी बहस हो सकती है | आज माता-पिता का सहयोग मिल सकता है | अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है | व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है | आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए | चींटियों को चीनी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

वृश्चिक राशिआज नई योजना को बनाने में आप सफल हो सकते हैं | आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी | किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है | कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत हो सकती है | आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे | आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है | स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है | मंदिर में तिल दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी |

धनु राशिआज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा | ऑफिस में सहकर्मी आज आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे | पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे | आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे | रोजमर्रा के काम बिना रूकावट के पूरे होंगे | पार्टनर के साथ ईमानदारी की बात आपके लिए फायदेमंद रहेगी | आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी | अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी | गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

मकर राशिआज आपके काम में कुछ रूकावट आ सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं | आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | इससे आपको लाभ होगा | आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा | कार्यालय में अधिकारी आपके ऊपर काम का थोड़ा दबाव बना सकते हैं | आज काम में किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए | आज छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है | किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से फायदा होगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, काम में सफलता मिलेगी |

कुंभ राशिआज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं | पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा | इस राशि के छात्रों को मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा | साथ ही किसी कम्पटेटिव इग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी | आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | ऑफिस का काम आज बेहतर तरीके से होगा | आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |  

मीन राशिआज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | आज आप सभी काम मेहनत से करेंगे | आपकी मेहनत रंग  लायेगी | आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते हैं | इससे रिश्ते मजबूत होंगे | सोचे हुए काम पूरे होंगे | रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है | पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं | आज कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा |  श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जप करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *