
Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti:
मकर संक्रांति का पर्व इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। ज्योतिष में शनि को मकर और कुंभ राशियों का स्वामी माना गया है और जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन लोग स्नान-दान करते हैं। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही शादी, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, घर बनाना, घर खरीदना, मुंडन जैसे हर शुभ कार्य शुरू कर दिए जाते हैं।

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Muhurat)
मकर संक्रांति 2023- 15 जनवरी 2023 (रविवार)
पुण्य काल मुहूर्त- सुबह 07:15 से दोपहर 12:30 तक
महापुण्य काल मुहूर्त – सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक
मकर संक्रांति पर क्या करते हैं?
मकर संक्रांति पर सुबह-सुबह पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। अगर नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके बाद जरूरतमंदों को तिल, कंबल, गुड़, खिचड़ी, उड़द इत्यादि चीजों का दान करें। इस दिन खिचड़ी का सेवन जरूर करें। कहते हैं मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन और दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन तिल का सेवन भी जरूर करें।
Makar Sankranti 2023: भीष्म पितामह ने त्यागे थे प्राणपौराणिक कथाओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन प्राण निकलने से व्यक्ति का पुनर्जन्म होने के बजाए सीधे ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि भीष्म पितामह ने 58 दिनों तक बाणों की शैया पर रहने के बाद प्राण त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण का इंतजार किया था।
Makar Sankranti 2023: एक ही रंग के हो कंबलमकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करते वक्त ध्यान रखें कि दोनों रंग यानी काले और सफेद रंग एक ही कंबल में हों।
Makar Sankranti 2023: दूर होते हैं सारे कष्टकाले और सफेद रंग के कंबल को 21 बार अपने ऊपर से उतारकर दान करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
Makar Sankranti 2023 Daan: शनि का दान है काली वस्तु का दानमकर संक्रांति पर काली वस्तु का दान शनि का दान भी कहा जाता है। शीत निवारक वस्तुएं दान करना इस माह में शुभ बताया गया है।
Makar Sankranti 2023 Kambal Daan: शनि ग्रह रहता है अनुकूलकाले रंग का कंबल दान करने से शनि ग्रह भी अनुकूल रहता है। काले और सफेद रंग के कंबल को 21 बार अपने ऊपर से उतारकर दान करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
Makar Sankranti 2023 Surya Arghya: आध्यात्मिक शक्तियों का विकासइस दिन तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से पद और सम्मान में वृद्धि होती है। माना जाता है कि इससे शारीरिक और आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है।
Makar Sankranti 2023 Ganga Isnan Rules: पानी में मिलाएं तिल, गुड़ और गंगाजलमकर संक्रांति में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं तो इस दिन सुबह शुभ मुहूर्त में स्नान करते समय पानी में काला तिल, गुड़ और गंगाजल जरूर मिला लें।
Makar Sankranti 2023: वाणी पर रखना चाहिए संयममकर संक्रांति के दिन लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस दिन गुस्सा करने से बचें और किसी को भी बुरा-भला ना कहें।
मकर संक्रांति पर सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार सूर्य देव का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की रात में हो रहा है