3 फरवरी 2020 राशिफल:3 फरवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

3 फरवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। साथ ही कृत्तिका नक्षत्र रात 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। 27 नक्षत्रों में से कृतिका तीसरा नक्षत्र है | कृतिका का अर्थ होता है – कार्य करना | इसके अलावा ब्रम्ह योग है जो कि पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। यह योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए।

http://www.astroyog.org

मेष राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा | शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा | साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा | लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं | दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है | परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं | सहपाठियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे | शिव जी को 11 बेल पत्र अर्पित करें, आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

वृष राशि –  आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे | धन लाभ में काफी इजाफा होगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा | स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आज आप किसी चीज को लेकर परेशान हो सकते हैं। डिप्रेशन से बचने के लिए आज सुबह स्नान करके शिव जी का ध्यान करते हुए 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करें, समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

मिथुन राशि –  आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आपके कार्यों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं | इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है | परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं | किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए | लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है | बेहतर होगा कि आप फालतू की बातें करने से बचें | अनाथालय में कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

कर्क राशि –  आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है |कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है |  पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी | संतान सुख प्राप्त होने की सम्भावना है। दूर रहकर पढाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है | कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा | 

सिंह राशि –  आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं | सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है | शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है | जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है | घर में जश्न का माहौल बन सकता है | साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है | ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से आप वाहवाही का पात्र बन सकते हैं | सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं | दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं | शिवलिंग पर जल में धोड़ा सा दूध मिलाकर अर्पित करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे |

कन्या राशि –  आज आपका दिन उत्तम रहेगा | बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा | ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे | अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा | आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है | लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे | जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी | व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा | ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा |

http://www.astroyog.org

तुला राशि –  आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं | आप बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं | साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं | इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए | कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है | बिजनेस संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है | आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, पारिवारिक रिश्तों बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि –  आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप खुद के कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं | किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है | आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं | आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं | कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं |  आज आप कुछ नया करगें जिसका फायदा भी होगा।  शिव जी के मन्दिर में मिठाई का दान करें, दाम्पत्य जिवन में मधुरता बढ़ेगी आपकी लव लाइफ अच्छी होगी

धनु राशि –  आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी | आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे | पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है | आप करियर में आगे बढ़ेंगे | कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा | काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे | आप कोई नई योजना बना सकते हैं | पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे | छोटे बच्चे को उपहार में पेन भेट करें ,जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा|

मकर राशि –  आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको किसी खास काम में सफलता हासिल हो सकती है | आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे | आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं| आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकता है| छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद हो सकता है| साथ ही अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं | कारोबारियों को लाभ मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में थोडी  नोकझोक बनी रहेगी, इसके लिये आप लव बर्ड का स्टेचू अपने बेडरूम में जरूर रखे ।

कुंभ राशि –  आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे | साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है | आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा | आपको शिक्षकों से पूरी तरह मदद मिलेगी | आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा | पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे | अपने मस्तक पर चंदन  का तिलक लगाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा|

मीन राशि –  आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं | हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा | आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है | किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है | पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं | धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए | किसी अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें,  करोबार में बरकत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *