26 जून राशिफल: बुधवार को , जानें क्या कहते है आपके सितारे

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तराभाद्र पद नक्षत्र के साथ ही शोभन योग योग बन रहा है।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तराभाद्र पद नक्षत्र के साथ ही शोभन योग बन रहा है। जो कि रात 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

उत्तराभाद्र पद नक्षत्र का संबंध नीम के वृक्ष से बताया गया है। अतः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान नीम के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए।

ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां तथा 27 योग होते हैं। शोभन योग शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए आज़माना चाहिए। इस योग में शुरु की गई यात्रा मंगलमय एवं सुखद रहती है, मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती जिस कामना से यात्रा की जाती है वह भी पूरी हो जाती है।

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहेगा जिसका आप पूरा आनंद उठाएंगे। आज अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही इस्तेमाल करें। आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। दोस्तों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आज आपको खूब सारी तारीफ मिलने वाली है। इस राशि की महिलाएं अगर किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी फेवरेट ड्रेस पहनकर जाएं। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा, इंटरव्यू में फायदा होगा।

वृष राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी तर्क शक्ति किसी लाभकारी कार्य की तलाश करने में आपकी मदद करेगी। आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। जिसमें आपका विनम्र स्वाभाव आपकी मदद करेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाहका सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है। जिससे घर का वातावरण अचानकर बदल जाएगा। आज जरूरी काम के लिए राज्य से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप लवमेट को कोई वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा

मिथुन राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको पहले मिले लक्ष्यों को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग पैकेज एण्ड मूवर्स से जुड़े हैं आज उन्हें आज कार्यक्षेत्र बढ़ाने के सुअवसर मिलेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। अगर आपमे कहीं घूमने का प्लान बनाया हुआ है तो आज मौसम अनुकूल है। दफ्तर में सभी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। सैलरी बढ़ने का योग बन रहा है। आज आपको कुछ सार्थक चीज़ें नज़र आएंगी। आप अपनी नौकरी में ट्रांस्फर का मन बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।

कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। हो सकता है आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए। जिसे लेकर आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपनों का साथ मिलेगा। दिन जैसे-तैसे अच्छे से बीत जाएगा। बिजनेस में आज जल्दीबाजी में लिया गया फैसला हानिकारक हो सकता है। इस राशि के छात्र आज पढा़ई से मन को डिस्ट्रैक्ट न होने दें। एकाग्र मन से पढ़ाई करने की कोशिश करें। आज आपकी सेहत अच्छी है लेकिन इसके हिसाब से आप में स्टैमिना कम है। घर से आपके बाहर निकलते ही, मौसम खुशमिजाज होगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरु कर सकते हैं, पेंडिंग में रखा हुआ कोई काम पूरा कर सकते हैं या फिर कोई ऐसा काम जिसे आप कई दिनों से टाल रहे थे। उसे आज कम्पलीट कर लेंगे। आज की शाम परिवारवालों के नाम रहेगी। किसी अच्छी जगह पर घूमने के लिए आज सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी का काम कर रहे हैं आज उन्हें अचानक अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। दुकान के नॉर्थ ईस्ट में मनीप्लॉन्ट का पौधा रखें फायदा जरूर होगा। आज जीवनसाथी को कोई अच्छा गिफ्ट दें, प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापारी वर्ग किसी नए कार्य में धन निवेश करें तो उन्हें काफी धनलाभ होगा। इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेगा। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। अगर कोई नया कारोबार शुरु करनासोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। धनलाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की ओर सेआपको कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उन्हेंकिसी अच्छे क्लाइंट से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वाहन चलाते हुए सावधान रहें।

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी नई नौकरी की पेशकश आपके रास्ते में आने की संभावना बन रही है। प्राइवेट काम करने वाले लोगों को आज विशेष रूप से अच्छे अवसर प्राप्त मिलेंगे। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है तो आज का दिन सही है। आज किसी से बात करते समय सोच-समझकर बात करें। सुबह से कामकाज में मन लगा रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान अगर पैसों से जुड़े किसी काम में रहेगा तो आने वाले एक-दो दिन तक आपके लिए खास हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, सब काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि
आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज किसी खास काम को चुटकियों में पुरा कर लेंगे।  अचानक धनलाभ का अवसर मिल सकता है। रात को टाइम पर सोने से आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज किटी पार्टी में जा रही हैं तो किस्मत आपके साथ रहेगी। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन आज का दिन शुभ है। अगर आप नौकरी में हैं तो आज इनकम में बढ़ोत्तरी की सम्भावना बन रही है। बाहर के खान-पान को एवॉएड करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि
आज आपका रूझान अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। पुरानी चीज़ों में सुधार या बदलाव के योग बन रहे हैं। राशि के जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रबल यात्राओं के योग बन रहे हैं। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप खुद पर कंट्रोल करें तो ही अच्छा है। अपने आसपास के समझदार लोगों से पहले सलाह लें फिर काम को करने की कोशिश करें।
 
मकर राशि

किस्मत का पहिया आज आपके साथ चलता रहेगा। अधूरे काम आज पूरे हो जाएंगे। कोर्ट में चल रहा मुकदमा आज आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी पक्ष आज दूरी बनाकर रहेंगे फिर भी आपको सतर्क रहना है। वरना किसी अन्य की वजह से आपको हार का मुंह देखना पड़ सकता है। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। आज आपको सोची हुई सफलता मिल जाएगी। अगर आपने पहले कोई नई संपत्ति खरीदी है तो आज उसकी रजिस्ट्री करवा लें। कई दिनों से चली आ रही परेशानी आज कुछ कम हो जाएगी। आज आप जीवनसाथी की गलतियों को इग्नोर करें , वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।

कुंभ राशि
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। अपनी बातचीत और तर्कों से किसी को भी सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आज आपको कुछ अलग तरह का अनुभव देखने को मिल सकता है। आज अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप उसे हासिल भी कर सकते हैं। आज बच्चों पर नज़र रखें। ऑफिस में आज वर्कलोड बढ़ सकता है। थकान सम्भावना बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्य की बात आपको दुखी कर सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, मन की मुराद पूरी होगी।

मीन राशि
आज सब कुछ ठीक रहने वाला है। जो चीज़ कल तक समझ से दूर थी, वह आज आसान हो जाएंगी। महत्वपूर्ण कामों पर अधिक ध्यान दें। डेली शेड्यूल भी सामान्य हो सकता है। सफलता के योग बन रहे हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार फिर नए सिरे से विचार कर लें। हो सकता है किसी प्वाइंट पर समझौता भी करना पड़ जाए। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। काली तिल बहते जल में प्रवाहित करें, संतान की उन्नति होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *