22 जनवरी राशिफल:22 जनवरी 2020 को माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

हर महीने के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत होता है। सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। अतः बुध प्रदोष व्रत है। इसी के साथ आज व्याघात योग भी है ।व्याघात योग देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। व्याघात का अर्थ है किसी प्रकार का होने वाला आघात या लगने वाला धक्का। यदि इस योग में कोई कार्य किया गया तो बाधाएं तो आएगी ही साथ ही व्यक्ति को आघात भी सहन करना होगा। इसके अलावा आपको बता दूं मूल नक्षत्र भी है। आकाशमंडल में स्थित सत्ताइस नक्षत्रों में से मूल नक्षत्र को 19वां नक्षत्र माना जाता है।

http://www.astroyog.org

मेष राशि – वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे | अपने प्रेमी को समय देना आपके लिए अच्छा होगा… इससे आप दोनों के बीच की ग़लतफ़हमियाँ भी दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है| कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती है | आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है | मंदिर जाकर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने सा अपके जीवन कि सारी परेशानिया का हल निकलेगा।  

वृष राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी | आपके मन की इच्छा पूरी होगी | आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | गाय को गुड़ खिलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा | 

मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं | आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है | आपका पैसा कहीं अटक सकता है | बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | आप जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं | किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज पढांई पर जयादा धयान देने की जरूरत है। इस्लिए आज के दिन गणेश जी की पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करे|  एसा करने से आपका पूरा धयान आपकी पढाई में लगा रहेगा।

कर्क राशि – वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा | आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए | बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए | इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा | मेहनत करने पर आप काम सफल हो सकते हैं | श्री गणेशाय नम  : मंत्र का 21  बार जप करे,धन में बढ़ोतरी होगी |   

सिंह राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं | आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है | मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी | इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है | आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसके लिए आज के दिन आप लाला  घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें।  

कन्या राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा | इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं | आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे | साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी | दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी | परिवार के जितने काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा | जरुरतमंद को रोटी खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी |  

http://www.astroyog.org

तुला राशि – वालों आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं | आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा | पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है | आपके कुछ काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है | ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है | शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी  |

वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है | परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है | अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा | हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बितेगा।

धनु राशि – वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा | घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए  कारगर साबित होगी | इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है | थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

मकर राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है | आप दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे | अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं | इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा | मंदिर के बाहर बेठे लोगों को फल दान करें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे |

कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा | आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा | आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा | कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे | आपका प्रभाव बढ़ेगा | आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी | पक्षियों को दाना डालें ,,दिन ख़ुशी भरा बीतेगा |

मीन राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा | पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए | किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं | किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए | किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *