21 जनवरी राशिफल:माघ कृष्ण पक्ष कि द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि रात 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

माघ कृष्ण पक्ष कि द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि रात 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा ध्रुव योग पूरा दिन पूरी रात पार कर अगली भोर 4 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ध्रुव योग के दौरान किया गया कोइ भी स्थिर कार्य सफल होता। जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से इस योग में सफलता मिलती है। लेकिन इस योग में किया गया कोई भी अस्थिर कार्य। जैसे कोई गाड़ी या वाहन खरीदना इस योग में सही नहीं माना जाता है। वहीं  रात 11 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। 

http://www.astroyog.org

मेष राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा| शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है | आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी|  वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे| लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है| आज आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं| हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इस उपाय से रोजगार प्राप्ति होगी हैं। 

वृष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी | किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, ये अचानक मिल सकता है | कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों में आप सफल रहेंगे | जो लोग शादीशुदा हैं, वे शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे | आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी | हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मिथुन राशि 
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीत सकता है| अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है| आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए| शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं| आज आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते हैं, जो की आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढाएं, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी | 

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा| कुछ नया सीखने का मौका  आपको मिल सकता है| कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन  इस मामले में नए लोग आपका सहयोग कर सकते हैं| दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है| काम की अधिकता होने की वजह से आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है | बंदरों को केला खिलाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

सिंह राशि 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त  रहेंगे | माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर खुश होंगे | किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | लेकिन आज  शेयर बाज़ार, या लॉटरी आदि में पैसा न लगाएँ। क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है | ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है | आज हनुमान जी को सिंदूर चढाएं, सारे रिश्तों में मिठास आयेगी।| 

कन्या राशि
आज आप व्यावहारिक रहेंगे | इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा | करियर में आपको सफलता मिलेगी| लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिक़वा है, तो उसे अपने लव पार्टनर को ज़रुर बताएं।संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी |  यात्रा का कार्यक्रम बनायेंगे | जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी ||

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए | कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | अनावश्यक धन व्यय होनी की संभावना रहेगी। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है | परिवार में कुछ लोग आपके व्यवहार से थोड़े नाराज हो सकते हैं | हनुमान जी के मंदिर में  रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।   

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है | आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं | अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा | पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा | नौकरी पेशा लोग खुद को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।  अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें ,सभी दिक्कते दूर होंगी |

धनु राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे | आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा | रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शौहरत और पहचान भी मिलेगी | लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी | बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार  ‘ॐ श्री हनुमंते नमः’ मंत्र का जाप करें, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी | 

मकर राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा | आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आज आपकी सही प्लानिंग से प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है | तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा | संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं | बिजनेस में किसी का सहयोग प्राप्त हो सकता है | चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी |

कुंभ राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप कुछ नया करने की सोचेंगे | लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं | आप कड़ी मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे | आपको संतान का सुख प्राप्त होगा | धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा | परिवार से मदद मिलेगी | जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें ,सफलता आपके कदम चूमेगी |

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं | बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा |  धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे तो आपको काफी फायदा भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है | कुछ कठिन परिस्तिथियाँ सामने आ सकती है | कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है | चींटियों को आटा खिलाएं, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *