राशिफल 5 मार्च:फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार के दिन सौभाग्य के साथ रवि योग लग रहा है।जानेंराशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग जायेंगी।  सुबह 9 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। सौभाग्य योग सदा मंगल करने वाला है। साथ ही नाम के अनुरूप यह भाग्य को बढ़ाने वाला और वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने वाला भी है। साथ ही पूरी रात सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सुबह 10 बजकर 38 मिनट पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। 

http://www.astroyog.org

मेष राशि आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस सिनियर्स की मदद से सारे काम समय से पूरें कर लेंगे। आज दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे| किसी को उधार पैसे देने से बचें।  किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे।काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। जरुरतमंद को पीला वस्त्र दान करें,धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बितायेंगे, जिससें आपका मन प्रसन्न रहेगा।नौकरीपेशा वाले लोगों कोआज नया ऑफर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे। आज आप वाहन खरिदने का  मन बनायेंगे। आपका कोई बहुत समय से अटका हुआ काम भी आज पूरा हो जायेंगा| घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का आना-जाना भी लगा रहेगा। तुलसी के पेड़ पर जल अर्पित करें ,आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

मिथुन राशि 
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।आपको संचार-साधनों से फायदा होगा|आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी।इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। लवमेटस को अचानक गिफ्ट मिलेगा। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार करेंगे| भगवान श्रीकृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं,रुके कार्य पूरें होंगे|

कर्क राशि 
आज आपका अत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सहकर्मियों के साथ मिल कर किये गए कार्यों मेंआपको सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ आज कहीं घुमाने जायेंगे। जीवनसाथी  के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।  बहुत दिनों से कोशिश कर रहे काम में आज आपकों सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस होगी| पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज सोच समझ कर निवेश करें। जरूरतमंद को भोजन करायें,मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि
आज आपको कुछ नया सीखने का मौकामिलेगा|कारोबार के लिए कोई क्लाइंटमिलेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है|आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।जीवनसाथी से लम्बी बात होगी, बात करके आप अपने आप को रिलेक्स महसूस करेंगे। आज सबके साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आज लवमेटस घर पर अपनी शादी के लिए बात करें, तो बात बन जाएगी। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है| गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। 

कन्या राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। इस राशि के रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी| वकालत से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम पूरें होंगे। 

तुला राशि
आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कुछ सवालों में आपका मन उलझा रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा| आप किसी फ्रेंड की पार्टी में शामिल होंगे हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में प्यार बना रहेगा। दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ रखें, व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका मन सामाजिक कामकाज में लगेगा।आप किसी बात को  लेकर भावुकहो सकते हैं। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में सीनियर्स  का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि 
आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीखेंगं| दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं।जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा| महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी करेंगी। आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।मंदिर में चने की दाल दान करें, तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। ऑफिस में कामज्यादा होने सेआपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। महिलाएं रसोईघर में काम करते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी अनजान पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। गरीबों में मीठी खीर बाटें, समाज में सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि 
आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा। परिवार वालों की काम में पूरी मदद मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन राहने वाला है। आज आपको अचानक से कोई सरप्राइज़ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरते। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, पूरा दिन अच्छा बीतेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को एक बड़ा कॉन्टैक्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप समाज के कुछ लोगों को भी अपने फेवर में कर सकते हैं। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। आप शाम को परिवार के साथ बाहर डीनर का प्लान बना सकते हैं। लवमेटस कही घुमाने का प्लान बनायेंगे। चिड़ियों को दाना डालें, आज सब कुछ होगा, यहां एक बात का ध्यान रखें कबूतरों को।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *