राशिफल 31 जनवरी:माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। हर साल माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी को शीतला षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। 27 नक्षत्रों में से रेवती 27वां एवं अंतिम नक्षत्र है। रेवती का अर्थ होता है धनी।साथ ही आज साध्य योग है जो कि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर अगली भोर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। साध्य योग के दौरान कोई भी कार्य सीखने या करने से उसमें पूर्ण रूप से सफलता मिलती है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग पूरा दिन और पूरी रात रहेगा।

http://www.astroyog.org

मेष राशि  आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बंटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे| इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्या आज दोस्तों की मदद से दूर हो जायेगी। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आपको वहां जाकर अच्छा लगेगा। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपको  खूब तरक्की मिलेगी।

वृष राशि 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मीयों की मदद मिलेगी। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। चींटियों को चीनी डालें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि
आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा, माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।  

कर्क राशि 
आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, बशर्ते आप उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है। इसके लिए आज आप अपने बेडरूम में बेड के पास एक लव बर्ड का स्टेचू रखें, इससे  जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी 

सिंह राशि 
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, करियर में और आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि 
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आज दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शूरूआत करें , आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। 

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित योग और एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। रुके हुए  पैसे  वापस पाने और आर्थिक स्थिति मजबुत बनाने के लिए लाल घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घुमने का पलान बना सकते है|। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। माता दुर्गा की धूप,दीप से पूजा करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी ।

धनु राशि
आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा।  आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। चिड़ियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें काम में सफलता मिलेंगी  

मकर राशि
आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाएँ अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिल सकते हैं। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपकी यात्रा फायदेमंद होगी| आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। मंदिर में दही का दान करें, बिजनेस में मुनाफा होगा।

कुंभ राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

मीन राशि 
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। मंदिर में लड्डू का प्रसाद चढाए रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *