राशिफल 28 मार्च: शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जायेगी।  नवरात्र का चौथा दिन है। आज के दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्माण्डा की उपासना की जायेगी। साथ ही वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। नवरात्र के दौरान पड़ने के कारण इस चतुर्थी व्रत का महत्व और भी बढ गया है। अतः आज के दिन माता कूष्मांडा के साथ श्री गणेश भगवान की उपासना करना बड़ा ही लाभकारी सिद्ध होगा। शनिवार को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 5 जुलाई को पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की सुबह 5 बजकर 10 मिनट तक यहीं पर गोचर करते रहेंगे। लिहाजा शुक्राचार्य के इस गोचर के शुभ फल शुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए।

http://www.astroyog.org

मेष राशि  आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। आज बड़े-बुजुर्ग अपने मित्रों से मिल सकते हैं। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। इस राशि के कंप्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें  अच्छे बने रहेंगे। देवी कुष्मांडा आपकी आयु में बढ़ोतरी करेगी। आज आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। आज आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। दुर्गा जी को हलवे का भोग लगाएं,  करियर में सफलता मिलेगी।

वृष राशि 
आज नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी कुष्मांडा का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उनको जीवन में खूब सफलता प्राप्त होगी। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगी। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से मजबूत रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज घर पर किसी धार्मिक आयोजन की रुपरेखा निर्मित होगी। दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि
आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे। आपको पैसों के लेन-देन करने में सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स के लिये मेहनत करने की जरूरत है। आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वो आपके काम में पूरा साथ देंगे। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे। दुर्गा जी को प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

कर्क राशि 
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें| किसी से बातचीत में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। माता-पिता का सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। देवी मां भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाये रखेगी। देवी कुष्मांडा को नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।

सिंह राशि
आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। किसी काम में मित्र की मदद मिलने से आपका काम आसानी से बन जायेगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना भी बन रही है। समाज में आपको आदर-सम्मान मिलेगा। मन में कुछ नया काम करने का विचार आ सकता है। आज नवरात्र के चौथे दिन

कन्या राशि 
आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अगर कोई खास काम करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे। देवी माँ आपकी तिजोरियों को धन से भरने में मदद करेगी। आज आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आज घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
नवरात्र के शुभ अवसर आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको दूसरे लोगों से बहस करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी से बातचीत में नरमी बरतना आपके संबंधों के लिये फायेदमंद रहेगा। बच्चों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप बेहतर महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए मॉर्निंग वॉक  करनी चाहिए। लवमेटस एक दुसरे को उपहार दें, रिश्तों में नयापन आयेगा। देवी कुष्मांडा को धूप दिखाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। 

वृश्चिक राशि
आज आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। आज नवरात्र के चौथे दिन देवी कुष्मांडा आपके करियर की बेहतरी सुनिश्चित करेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लोग आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। कुछ विचार आपको मुनाफा दिलाने में मदद करेंगे। आप माता-पिता के साथ देवी माँ के मंदिर जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। देवी कुष्माण्डा को पुष्प अर्पित करें, कार्यों में सफलता मिलेगी। 

धनु राशि 
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नवरात्र के शुभ दिन पर देवी कुष्मांडा जीवन के हर क्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित करेगी। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे।आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप का विचार बनाएंगे।  कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। देवी कुष्मांडा को फल अर्पित करें, आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। 

मकर राशि 
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। एक्स्ट्रा इनकम होने के आसार नजर आ रहे हैं।समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।  देवी कुष्मांडा आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगी। इस राशि के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको टीचर्स से पूरी तरह से मदद मिलेगी। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि 
आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी कुष्मांडा आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी करेगी। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आप अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। लवमेटस आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। माँ दुर्गा के मंदिर जाएं, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। 

मीन राशि
 आज आप अपनी कोई बात दूसरे के सामने खुलकर रख पायेंगे। नवरात्र के शुभ अवसर पर आज देवी कुष्मांडा आपके जीवन में खुशियों का संचार करेगी। आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। इस राशि के सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। देवी माँ की कृपा से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आपका बिजनेस दूर-दराज तक फैलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदा देगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। देवी माँ को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *