राशिफल 24 दिसंबर:24 दिसंबर को आपका दिन कैसा गुजरेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल-

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

मेष राशि

आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नई तकनीक अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ डिनर करने जा सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

वृष राशि

आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई सोशल वर्क कर सकतें हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। बन्दर को केला खिलाएं, सभी परेशानियों दूर होंगी।

मिथुन राशि

आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई में आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए। आज हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, सारी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि

आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। कोई भी डील आप सोच-समझकर ही करें। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार ॐ श्री हनुमंते नमः मंत्र का जाप करें, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

http://www.astroyog.org

सिंह राशि

छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। जॉब में बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है । आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

 आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। हनुमान मंदिर पर चने और गुड का प्रसाद बांटे, रुके हुये कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि

 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, उन्हें खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। आज हनुमान मंदिर पर पताका लगाये, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिल सकता है। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

http://www.astroyog.org

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। हनुमान जी के मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। आप माता- पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। काम-काजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं, रोजगार प्राप्ति होगी हैं। 

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। हनुमान मंदिर मे बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि

आज अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है | काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वो आपसे कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जो आपको बुरी लग जाये। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बहेतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *