राशिफल 18 अप्रैल: कन्या राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगी। वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। साथ ही शाम 6 बजकर 41 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला शुक्ल योग रहेगा। इस योग में गुरु या प्रभु की कृपा अवश्य बरसती है तथा मंत्र भी सिद्ध होते हैं।  इसके अलावा पूरा दिन पर करके अगले दिन की भोर यानि 19 अप्रैल की सूर्योदय पहले 4 बजकर बजकर 25 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

http://www.astroyog.org

मेष राशि  आज का दिन उत्साह भरा रहने वाला है। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चलेगी, जिससे घर में हंसी-ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। किसी काम के लियेआपकी कोशिशें सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बनायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। गायत्री मंत्र का 21 बार जप करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

वृष राशि 
आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। फ़ोन पर आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिलेगा। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। शनि चालीसा का पाठ करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे। 

मिथुन राशि 
आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। किसी पारिवारिक काम में मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार वालों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। बच्चों का खास ख्याल रखें, कहीं बाहर ना निकलने दें। नियमित योग करते रहे। आज आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खान- पान का ख्याल रखे। ज्यादा ऑयली खाने से परहेज करें। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाये, आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी। 

कर्क राशि 
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिये कहीं से फोन आ सकता है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आपके कार्यों की गति कुछ रूकेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों की बॉस आज तारीफ करेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहें है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, जीवनसाथी से रिश्ते और मजबूत होंगे।

सिंह राशि 
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप आलस्य महसूस करेंगे। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी। लवमेटस का एक दुसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का पैटर्न बनायेंगे। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है। दोस्त से चल रहा मन मुटाव समाप्त होगा। केसर का तिलक लगायें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। 

कन्या राशि 
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगें। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। धनलाभ का भी योग बन रहा है। आज घर पर ही बच्चों के साथ कोई मूवी देखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें, कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। फ़ोन पर कोई बिजनेस सम्बन्धी डील होगी। दाम्पत्य जीवन आज पहले की अपेक्षा बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राईज मिलेगा। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी टॉपिक पर अपने सहपाठी से फ़ोन पर चर्चा करेंगे। बच्चें कंप्यूटर पर गेम खेलने की जिद्द करेंगे। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी। शनि देव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जप करें, समस्यायों का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज घर पर बच्चों के साथ कोई गेम खेलेंगे। घरेलु महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। घर के बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह लेंगे। बच्चों को आज अपने पढ़ाई के प्रति सिरियस होने की जरूरत है। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगायें, दिन अनुकूल रहेगा। 

धनु राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बनायेंगे, लेकिन परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं है। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।

मकर राशि 
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। गुस्से पर काबू रखें, वरना घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों को आज थोड़ी डांट पड़ेगी, अच्छा होगा पढ़ाई में मन लगायें। महिलाएं आज किचन की साफ सफाई करेंगी| बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा होंगे, अच्छा रहेगा मामले को बात करके समझ लें। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। 

कुंभ राशि 
आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन परिवार के साथ बीतेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चें बाहर घुमाने की जिद्द करेंगे, लेकिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये बाहर ना निकले, घर पर ही बच्चों के साथ समय बितायें। बड़े भाई के सहयोग से आज किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। आज शनि देव के मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 11 बार जप करें, शनि के कुप्रभाव से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि 
आज का दिन ठीक रहने वाला है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारी अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। साथ ही आपके जूनियर आपसे फ़ोन द्वारा सहायता भी लेंगे। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरुरत है। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे। लवमेटस के लिए अच्छा दिन है। घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलायें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *