राशिफल 9 जनवरी: पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है| चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरूवार का दिन है| चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार के दिन ब्रह्म योग शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अगर आपका मुकदमा किसी से चल रहा है या आपका झगड़ा चल रहा है और आप सुलह करना चाहते है, तो ब्रह्म योग के दौरान कोशिश करने से सफलता मिलेगी। इसके अलावा आप किसी से संधि या साझेदारी कर रहे है, तो ब्रह्म योग के दौरान डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करने से संधि या साझेदारी लम्बे समय तक चलती है। साथ ही  दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा। मृगशीर्ष नक्षत्र को मृगशिरा के नाम से भी जाना जाता है।

http://www.astroyog.org

मेष राशि आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं| किसी जरूरी काम में दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। विष्णु जी को पिले रंग का वस्त्र चढाए  आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृष राशि  
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा  सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे| किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।बिजनेसमैन को काम में बेहतर मौके मिलेंगे|  नए विचार आपके मन में आयेंगे। लाल घुंघची के 11 दानें अपने तिजोरी में रखें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है| काम की व्यस्तता में आपको खाना-पीना नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है।  चिड़ियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। 

कर्क राशि 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है| आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है ।तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है| आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 

सिंह राशि 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। लेकिन इसमें कोई रूकावट ना आये इसके लिए आप आज के दिन आप पूजा कर के सोभाग्य बीसा यंत्र धारण कर ले, ऐसा करने से कोई रूकावट नहीं आयेंगी।

कन्या राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं| अचानक यात्रा हो सकती है। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है । रिश्तों में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। कोई बात नहीं कहेंगे, तो आपको मन में अफसोस हो सकता है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।  शिक्षा में आपको कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। अपका ध्यान पढाई से डाइवर्ट भी हो सकता है। इससे बचने के लिए छात्रों को आज के दिन विद्या यंत्र धारण करना चाहीए, ऐसा करने से उनका मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे।। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 

मकर राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है।  आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं ,रेजगार के अवसर प्राप्त होंगे । 

कुंभ राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम  जल्द ही  पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। गायत्री मंत्र का जप करें, मन प्रसन्न होगा।| 

मीन राशि 
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरुरत है। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। मंदिर में चने की दाल दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *