राशिफल 7 मार्च:फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत भी लग रहा है। जानेंराशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरु हो जायेंगी और प्रत्येक महीने में दो पक्ष होते हैं- एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इन दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरु होकर अगले दिन की सूर्योदय तक स्थिर योग रहेगा। ये योग किसी तरह के रोग आदि से छुटकारा पाने के लिये बड़ा ही अच्छा होता है। साथ ही इस योग में किये गये कार्य भी स्थिर होते हैं। इसके अलावा सुबह 9 बजकर 6 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

http://www.astroyog.org

मेष राशि  आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। इस राशि के छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।  किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंदिर में गुड़ का दान करें, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी| आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा|परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। कुत्ते को तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर बनेंगे। 

मिथुन राशि 
आज अचानक घर परकोई मेहमान आयेंगे।इस राशि के विद्यार्थियों कोआज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा।आज आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा। आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ दोस्ती लम्बी चलेगी।किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी| सार्वजनिक जगहों पर जरुरतमंदो को कंबल दान करें, सेहत अच्छी रहेगी। 

कर्क राशि 
आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए अवसर खुलेंगे।आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी| आज आप बहुत हद तक व्यस्त रहेंगे। पूराने विवाद भी सामने आ सकते हैं।कॉस्मेटिक्स के व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज फायदा होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेंगे। पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं,समाज  में मान समान बढ़ेगा। 

सिंह राशि 
आज आपको हर किसी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी|आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा|ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी|हनुमान चालीसा का पाठ करें, भय से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि 
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मंदिर में काले चने का प्रसाद बाटें, लम्बें समय से रूके कार्य पूरें होंगे।

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा|आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।  व्यापार में लाभ होगा| हनुमान जी को लड्डू काभोग लगायें,आज आपका मनोबल बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि 
आज दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे, और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। इस राशि के छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। डाकौत को तेल का दान करें, प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कतें दूरहोंगी।

धनु राशि  आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। जरुरतमंद को काले वस्त्र दान करें, पारिवारिक रिश्तें अच्छेंहोंगे। 

मकर राशि 
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी| इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी|संतान सुख की प्राप्ति होगी। मंदिर के बहार लोगों को फल दान करें,व्यापार में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि 
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। लाल मुंह वाले बंदरों को केला खिलाएं,परिवार में सुख शांती बनी रहेगी।

मीन राशि 
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।  इस राशि के बुक सैलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा| राजनीति के लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी| आपके बिजनेस में तरक्की होगी| अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *