राशिफल 6 जनवरी:पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। लिहाज़ा आज एकादशी व्रत किया जायेगा और पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी मानाने का विधान है। इसके अलावा मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 02:15 तक रहेगा। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

http://www.astroyog.org

मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। लाल रंग के फल या फूल सूर्यनारायण को अर्पित करके गरीबों में बांट दें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। सुबह सुर्य को जल अर्पित करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी|

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी आपके सामने आ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है।  चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिए। आज आप अपनी शादि में आ रही रूकावटो को लेकर थोंडा परेशान हो सकते है। सुबह नहाने का बाद पूजा कर के सोभाग्य बीसा यंत्र धारण करे, ऐसा करने से अपकी शादी में आ रही सारी रूकावटे खत्म होंगी। 

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद  व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है सुर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम:  का 108 बार जाप करे यह उपाय करने से धन धान्य की वृद्धि होती है| 

कन्या राशि 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। ब्राह्मण को भोजन कराए कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा। 

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज परिवार वालों की मदद आपको कुछ कम ही मिल पायेगी। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपके योजनाओं के अनुसार होते जायेंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर जयादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुऐ भूल सकते है या फिर धयान भटक सकता है। इससे बचने के लिए दिन पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करे| ऐसा करने से  पढाई में मन लगेगा। 

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। 

मकर राशि 
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

कुंभ राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। समय से आपके काम पूरे हो जायेंगे। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं एसा करने से आर्थिक समस्याओं खत्म होंगी।

मीन राशि 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। लाल रंग का रूमाल साथ रखे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *