राशिफल 17 अप्रैल: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा लवमेट का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जायेगी। वहीं शाम 5 बजकर 58 मिनट तक किसी भी प्रकार का महान या जनहित का कार्य करने वाला शुभ योग  रहेगा। शुभ इस योग में कोई कार्य करने से मनुष्य महान बनता है तथा उसे प्रसिद्धि की भी प्राप्ति होती है।  साथ ही देर रात 1 बजकर 36 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र को सुख-समृद्धि और मान-प्रतिष्ठा का सूचक माना जाता है। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 22 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक पंचक रहेंगे। पंचक के दौरान लेन-देन, व्यापारिक सौदे, घर में लकड़ी आदि का कार्य या घर बनाने के लिए लकड़ी इकट्ठी करना जैसे कार्यों से बचना चाहिए। इसके साथ ही सुबह 7 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर आज रात 8 बजकर 4 मिनट तक भद्रा रहेगी।

www.astroyog.org

मेष राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से बोली गयी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। बच्चे कोई सवाल समझाने के लिए आपसे सहायता मांगेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बड़ों का  सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा, जिससे सबके चेहरे पर पूरे दिन हंसी बनी रहेगी। जीवनसाथी आज आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, साथ ही एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी डील हाथ लगेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा। कई दिनों से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। चन्दन का तिलक लगाएं, परिवार में सौहार्द बना रहेगा। 

मिथुन राशि
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आयेंगे। आपको कुछ काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। पारिवारिकरिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घर के साफ-सफाई में भी आप सहयोग देंगे। फैमिली के साथ घर पर ही कोई मूवी देखेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज घर पर ही भागवान को शहद का भोग लगाएं, रिश्तों में मिठास बढेगी।

कर्क राशि 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए। घर पर ऑफिस का काम कर रहे लोगों का काम समय से पूरा हो जायेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है, अच्छा होगा पढाई पर ध्यान दें। भगवान को मीठी खीर का भोग लगाएं,आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सिंह राशि 
आप आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। आज कोई सीनियर फ़ोन करके आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ घर पर ही अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सूर्य देवता को प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आज थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके काम की सराहना होगा। किसी टैक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का फ़ोन पर विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला लेने की सोंचेंगे। बच्चें  विडियो गेम खेलकर अपना समय बिताएगे। केसर का तिलक लगाएं, लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

http://www.astroyog.org

तुला राशि
जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना चाहते थे, अब उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। आज कोई सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मदद लेंगे। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। नियामत योग करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज तली-भुनी चीज़े खाने से बचे। गायत्री मंत्र का जप करें, पूरे दिन मन  प्रसन्न रहेगा। 

वृश्चिक राशि
आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। किसी घरेलू कार्य को बड़े भाई के सहयोग से पूरा कर लेंगे। आज सफ़ेद रंग के कपड़े पहने साथ ही माता लक्ष्मी को सफ़ेद पुष्प अर्पित करें, आयके नये साधन मिलेंगे।

धनु राशि
आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम घर के किसी सदस्य की सहायता से पूरा होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 21 बार जप करें, शुक्र संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आप घर पर ही परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आन्नद उठाएंगे। दिनचर्या में बदलाव आने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आज आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 

कुंभ  राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। आज परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवनसाथी के साथ  रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। जल में कुछ दाने चावल के डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, व्यापार में निरंतर बढ़ोतरी होती रहेगी। 

मीन राशि 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। घर पर ही योगा करते रहे सेहत अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे। बच्चे आज कुछ अलग-अलग पकवान खाने की मांग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। देवी दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, पारिवारिक समस्याएं समाप्त होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *