राशिफल 16 जनवरी:माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरूवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी।

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरूवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि शुरु हो जायेगी। वहीं देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। साथ ही देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। और गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र विषेश शुभ फल देता है। आकाशमंडल में 27 नक्षत्रो में से हस्त नक्षत्र तेरहवां नक्षत्र है| हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं। अतः हस्त नक्षत्र के दौरान चन्द्रदेव की उपासना की जाती है। साथ ही हस्त नक्षत्र में भगवान शंकर की भी पूजा की जाती है।

http://www.astroyog.org

मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा| ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं। आज किसी दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम  बन सकता है| कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसो का ध्यान जरूर रखें रखें। श्री हरि विष्णु जी के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का 21 बार जाप करे। धन में वृद्धि होगी।

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करनें की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। पार्टनर के साथ आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं और कहीं डिनर पर भी जा सकते है। प्रॉपर्टी से जुड़े के काम आज पूरे हो जाएंगे। भगवान विष्णु को पिला वस्त्र चढ़ायें,  रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा।कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता आपको मिल सकती है। किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, आपको उतनी ही परेशानी महसूस हो सकती है। आपके काम कुछ समय के लिये अटक सकते हैं। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है। आज के दिन चींटियों को आटा डाले , काम में आ रही रुकावटें दूर होगी। 

कर्क राशि
आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरुरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।आपको पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है।  मंदिर में चने की दाल दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। 

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं लोग अपनी शादी आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। लेकिन इसमें कोई रूकावट ना आये इसके लिए आप आज के दिन आप पूजा कर के सोभाग्य बीसा यंत्र धारण कर ले, ऐसा करने से कोई रूकावट नहीं आयेंगी। 

कन्या राशि
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी।आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से  संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। अनाथालय में कुछ दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

http://www.astroyog.org

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई रुकावट आ सकती है। आज अपने मोबाईल का ध्यान रखें। नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, रूका हुए सारे काम पूरे होंगे। 

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे।आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे,वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको आज आपको को कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। अपका ध्यान पढाई से डाइवर्ट भी हो सकता है। इससे बचने के लिए छात्रों को आज के दिन विद्या यंत्र धारण करना चाहीए, ऐसा करने से उनका मन पढ़ाई में लगेंगा। 

धनु राशि
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा।सेहत आज फिट रहेगी।मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। मंदिर में जा कर प्रसाद बाटे ,सारी परेशानीया दूर होंगी

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। जरुरतमंदों को कपड़े दान करें, सुख-सौभाग्य बनेगा।

कुंभ राशि
आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा।ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे| इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो की काफी फलदायी होगा। यदी आप चहाते है की अपके नये काम में कोई रूकावट ना आए तो आप अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ रखे ऐसा करने से व्यवसाय में आ रही सारी रूकावटे दूर होंगी 

मीन राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा।सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। गाय को रोटी खिलायें, कामयाबी जरुर हासिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *