राशिफल 11 अप्रैल: धनु राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Jaane aaj kaisa hoga aap ka din

वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है | चतुर्थी तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी | उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जायेगी |  कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। लिहाजा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा | साथ ही रात 8 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा | इस नक्षत्र की राशि वृश्चिक और स्वामी शनिदेव हैं और आज शनिवार का दिन भी है | लिहाजा आज का दिन शनि संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी उत्तम है | जिन लोगों का जन्म अनुराधा नक्षत्र में हुआ हो उन लोगों को आज के दिन अनुराधा नक्षत्र के दौरान मौलश्री के पेड़ की उपासना करनी चाहिए | आज के दिन ऐसा  करने से आपको  शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मेष राशि  आज किसी पुराने मित्र से फोन पर लम्बी बात होगी | सेहत के मामले में आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे | इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है, फोन पर ही कोई अच्छी डील होगी | इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा | जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे | काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे | आज शनि देव के मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः का 11 बार जप करें, शनि के अशुभ प्रभावों से बचे रहेंगे | 

वृष राशि
आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | इस राशि के विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे । आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर भी काम करेंगे । आपको चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज वर्क फ्रॉम होम मिलेगा | आज दूसरे लोग आपकी योजना से प्रभावित होंगे | शनि चालीसा का पाठ करें, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी | 

मिथुन राशि 
आज कारोबार संबंधी यात्राओं से बचें | आज घर के किसी काम की गति धीमी हो सकती है | इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे | उनसे आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा । किसी के प्रति अपनी राय को आज अपने तक ही सीमित रखें | तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए | इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है | मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे | 

कर्क राशि 
जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे है आज उनका काम मन-मुताबिक पूरे होंगे | लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है , लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से भी आपको बचना चाहिए | आज पारिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे । आसपास के लोगों से ज्यादा मदद की उम्मीद रखना आपके लिये ठीक नहीं है । लवमेटस एक दुसरे की तारीफ करेंगे | गायत्री मंत्र का जाप करें, कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी | 

सिंह राशि 
आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा | आज आप कोई न या व्यापार शुरू करने की योजना बनायेंगे | घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा | आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान होगा | उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | करियर में आपको कोई बड़ी सफलता मिलाने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा | माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेंगी | आज लवमेटस की तरफ से कोई सरप्राइज मिलेगा | हनुमान चालीसा का पाठ करें, भय से छुटकारा मिलेगा | 

कन्या राशि 
आज आपको अचानक धन लाभ होगा | आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी | परिवार में सब लोग खुश रहेंगे | कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | बच्चे आपको अपने ऊपर गर्व करने का वजह देंगे | इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन समान्य है | आज आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा | शनि देव के मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे |

तुला राशि
आज आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों आज ज्यादा थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | अनावश्यक घर से बहार निकलने से बचें । आज आप घर पर अपने महत्वपूर्ण कागजात देखेंगे, जिसमे कोई पुरानी एफ. डी. या पासबुक मिलेगी, जिसे आप भूल गये थे | इससे आपका मन प्रसन्न होगा | परिवार के सुख-सौभाग्य को बनाये रखने आप सफल रहेंगे | केसर का तिलक लगायें, कार्यों में सफलता सुनिश्चित होगी | 

वृश्चिक राशि 
आज आपकी किसी रिशतेदार से फोन पर लम्बी बात होगी | बिजनेस पार्टनर आज आपकी बात समझने की कोशिश करेंगे । साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे | वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को आज थोडा अधिक काम करना पड़ेगा | आप काम समय से पूरा करने में सफल भी होंगे | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का इन्क्रीमेंट होने का योग बन रहा है | परिवारिक रिश्ते बेहतर बने रहेंगे | घर के  बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी |

धनु राशि 
आज किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी | इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे | किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी | परिवार के साथ घर qपर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे | आपका काम और मेहनत देखकर बॉस आपसे खुश होंगे | आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | हनुमान जी के मंत्र- ऊं हं हनुमते नम: का जप करें, स्वस्थय अच्छा बना रहेगा | 

मकर राशि 
आज आपके अधूरे पड़े काम पूरे होंगे | इससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा | किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें | जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेगे | आज आप घर पर कूकिंग करेंगे | स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है | आपके दिनचर्या  में बदलाव आयेगा | लवमेटस एकदूसरे से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे | इनकम रुकने से आप थोड़े चिंतित होंगे | बच्चें घर पर कोई गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे | तुलसी के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं, परिवारिक कलेश दूर होंगे | 

कुंभ राशि 
आज करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे | आपके वैवाहिक जीवन में  खुशियां आयेंगी | आप नए कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे है, तो थोड़ा ठहर जाये | सामाजिक कार्यों की तरफ आपका रूझान रहेगा | इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है | आज आपके विचारों से लोग सहमत होंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | आज स्नान कर भगवान शिव का स्मरण करते हुये 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करें, डिपरेशन की समस्या से छुटकारा मिलेगा । 

 मीन राशि 
आज आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा | आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए | इससे आपका ही नुकसान हो सकता है | आज निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी | रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा | आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए | सवा किलो काली उड़द दान करने का संकल्प लें और कोरोना की परिस्थितियां पूरी तरह ठीक होने के बाद किसी मंदिर में दान कर दें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *