राशिफल 10 जनवरी:पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक ही रहेगा, इसके अलावा इंद्र योग शाम 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक ही रहेगा, इसके अलावा इंद्र योग  शाम 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं शुक्रवार को मंद्या चंद्र ग्रहण है। इस चन्द्रग्रहण का स्पर्श काल आज रात 10:37 पर होगा। इसका मध्य काल रात 12:40 पर होगा और इसका मोक्ष काल रात 02:22 पर होगा। अतः इस ग्रहण का पर्वकाल 04 घंटे 05 मिनट का होगा। पूर्णिमा तिथि आज रात 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों में पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान और व्रत का बड़ा ही महत्व बताया गया है।

http://www.astroyog.org

मेष  राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, करियर में और आगे बढ़ेंगे। 

वृष राशि 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। कन्याओं को भोजन कराए और पैर छु कर आशीर्वाद ले़। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। 

मिथुन राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। चिड़ियों को दाना खिलाएं, घर की बरकत कभी नहीं रूकेगी। 

कर्क राशि 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। माता दुर्गा की धूप-दीप से पूजा करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है| लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है। इसके लिए आज आप अपने बेडरूम में अपने बैड के पास एक लव बर्ड का स्टेचू रखें। ऐसा करने से अपने जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी। 

कन्या राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडिया मिलेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

http://www.astroyog.org

तुला राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है । आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं । नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपको खूब तरक्की मिलेगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल  सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। किसी कन्या को लाल चुनरी उपहार में दे। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनेगे|

धनु राशि 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा । कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। मां दुर्गा की पूजा करके  मंदिर में प्रसाद बाटें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

मकर राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। घर से  निकलते हुए माता-पिता के पैर छुएं। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए। पशुओं के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *